पिछले दिनों साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। धड़क के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
2 of 5
dhadak
फिल्म के ट्रेलर में आपने दो गानों की कुछ झलक देखी होगी। पहला गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है और दूसरा गाना धमाकेदार ‘झिगांट’। फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने के धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Dhadak
श्रेया घोषाल और अजय गोगावले की आवाज में ये गाना प्यार को बयां करता है। गाने में संगीत अजय-अतुल का है। गाने के बोल हैं जो मेरी मंजिलों को जाती है... तेरे नाम की कोई सड़क है ना.. जो मेरे दिल को दिल बनाती है.. तेरे नाम की कोई धड़क है ना। गाने के लिरिक्स सुनकर तो यही लगता है कि ये गाना फिल्म की जान है। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
4 of 5
dhadak
गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे धड़क का टाइटल ट्रैक फिल्म की जान है। आप भी कर रहे थे इस गाने का इंतजार तो यहां सुन सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि दर्शक धड़क के टाइटल सॉन्ग को पसंद करेंगे।
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।