फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के आरोपों पर आखिरकार रणबीर ने चुप्पी तोड़ी, आलिया पहले दे चुकी हैं जवाब

Sun, 12 May 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor, Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स पर अक्सर भड़क जाती हैं। नेपोटिज्म को लेकर वो करण जौहर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सहित कई एक्टर्स को खरी-खोटी सुना चुकी हैं। अब स्टार्स भी कंगना को लेकर काफी सचेत रहते हैं। कोई भी उन पर प्रतिक्रिया देने से बचता है। लेकिन हाल ही रणबीर कपूर ने कंगना के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि आलिया-रणबीर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखते।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने इसको लेकर रणबीर कपूर से सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ' 'जब भी कोई मुझसे कुछ पूछता है तो मैं जवाब देता हूं। ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में मेरी कोई रूचि नहीं है। लोग जो चाहे कह सकते हैं। मैं जानता हूं मैं कौन हूं और मैं क्या कह रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
पहले रणवीर ने क्या कहा था?
2018 में रणबीर से पूछा गया था कि वह राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट क्यों नहीं करते। इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीति में दिलचस्पी नहीं है और इससे उनकी जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अच्छी ज़िंदगी जीते हैं और उनके पास पानी-बिजली जैसी सुविधाएं हैं इसलिए वह संतुष्ट हैं।

4 of 5
kangana ranaut
कंगना ने साधा था निशाना
कंगना ने कहा था कि 'बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने भी ऐसा ही कुछ कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana, ranbir - फोटो : amar ujala
'रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं। आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं। हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं। हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें