रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर और रश्मिका ने इस हफ्ते की शुरुआत में एनिमल की शूटिंग शुरू की। इस क्राइम ड्रामा का निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। रणबीर ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।