फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek: अंडरकवर कॉप बन हाथ में बंदूक लिए दिखे आयुष्मान खुराना, ‘अनेक’ का पोस्टर शेयर कर पूछा- जीतेगा कौन?

Sat, 23 Apr 2022 05:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों की पसंद और अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'अनेक' में पहली बार आयुष्मान एक अंडरकवर कॉप के अवतार में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना ने अपनका एक और लुक सबके साथ साझा किया है।  फैंस को आयुष्मान का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अनेक - फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने एक और लुक की झलक साझा की है। आयुष्मान ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वह हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे बहुत से लोग और हैं, जिनके हाथों में बंदूक है। ऐसा लग रहा है कि यह किसी मिशन के दौरान का फोटो है।
विज्ञापन

3 of 4
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने फोटो के साथ लिखा कि सबसे बड़े मिशन के लिए सभी तैयार हैं, जीतेगा कौन? हिंदुस्तान... 27 मई को थिएटर में जोशुआ से मिलिए। अपने किरदार के बारे में आयुष्मान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहली बार लोग उन्हें इस अवतार में देखेंगे। इससे पहले उन्होंने पुलिस का किरदार निभाया है, लेकिन ये अलग है और इस फिल्म में उन्हें वह सब करने का मौका मिला, जो पहले नहीं किया था। फिल्म में उनका नाम जोशुआ है।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म अनेक, जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना कि फिल्म 'अनेक' पहले 13 मई को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन वाईआरएफ की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के साथ क्लेश से बचने के लिए निर्तामाओं ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 27 मई को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म से पहले आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें