फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने अब दिया आलिया भट्ट को जन्मदिन का ये खास तोहफा, जानकर होगी फैन्स को जलन

Sat, 16 Mar 2019 08:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir, Alia - फोटो : instagram
फिल्म 'राजी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट का 15 मार्च को 26वां जन्मदिन था। अभिनेत्री ने भी इस खास मौके पर रिश्तेदारों और मीडिया के सामने केक काटा। इस दौरान उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी अचानक उनके घर पहुंचे थे। कुल मिलाकर आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं रही। इस बीच सबके जहन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर रणबीर ने इस खास दिन पर आलिया को क्या गिफ्ट दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार रणबीर कपूर ने आलिया को इस खास मौके पर बहुत प्यारा गिफ्ट दिया है। गिफ्ट जानकर आलिया बहुत खुश हैं, लेकिन उनके फैन्स को इससे जलन हो सकती है। बता दें कि रणबीर ने आलिया का ख्याल रखते हुए उन्हें गिफ्ट में एक ट्रिप प्लान दिया है। यानी रणबीर ने एक रोमांटिक ट्रिप प्लान की है जो अमेरिका के कॉलोराडो के ऐस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में होगी। इस ट्रिप की खास बात यह है कि यह चर्चित कपल इस दौरान एक-दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
बता दें कि इससे पहले  रणबीर ने आलिया के घर पर बर्थडे विश करने के बाद डिनर किया था और देर रात तक वहीं पर रुके थे। आलिया के पिता महेश भट्ट बेटी के बर्थडे पर काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने बेटी को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई भी दी। मीडिया के कैमरों के सामने महेश डांस भी करते नजर आए थे। इस दौरान महेश भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी।






View this post on Instagram






 

Sunshine mixed with a bit of magic. 🌸🌸🌸🌸🌸 Happy Birthday Alia. 💕

A post shared by Mahesh Bhatt (@maheshfilm) on Mar 14, 2019 at 7:47pm PDT



इन दिनों आलिया और रणबीर अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी हैं। एक फिल्म में दोनों एक साथ भी नजर आने वाले हैं। यह पहली बार हैं जब रणबीर और आलिया किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

4 of 5
pooja bhatt - फोटो : amar ujala
वहीं, आलिया की बड़ी बहन और अभिनेत्री पूजा भट्ट गिफ्ट लेकर उन्हें जन्मदिन विश करने उनके घर पहुंचीं। अभिनेत्री यहां पिंक-ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने छोटी बहन आलिया के सुनहरे भविष्य के लिए दुआएं दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि आलिया के सबसे अच्छे दोस्त और गुरु कहे जाने वाले करण जौहर भी इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। अपनी फिल्मों के अलावा अपने कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाले फिल्म मेकर करण  यहां आलिया की बर्थडे पार्टी में ब्लू और व्हाइट शेड की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें