फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं मिथुन चक्रवर्ती, कमाई इतनी जानकर नहीं होगा यकीन

Sat, 16 Mar 2019 07:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mithun Chakraborty - फोटो : twitter
हिंदी सिनेमाजगत में अपने डांस और एक्टिंग से धमाल मचाने वाले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को कौन नहीं जानता। मिथुन बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो 'डिस्को डांसर' (Disco Dancer) फिल्म लेकर आए थे। अपनी पहली ही फिल्म से मिथुन घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। एक दशक तक मिथुन ने बॉलीवुड में किसी को अपने आस-पास तक आने नहीं दिया। मिथुन ने अपने करियर में 350 फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। तो चलिए आज हम आपको मिथुन दा की कमाई के बारे में बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : file photo
अपनी डेब्यू फिल्म 'मृगया' के लिए मिथुन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मिथुन दा ने हिंदी ही नहीं बंगाली और उड़िया भाषा में भी फिल्में की हैं। मिथुन दा की जिंदगी में कई मुश्किल दौर भी आए।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : file photo
इतने बड़े स्टार का सबसे मुश्किल वक्त 1993 से लेकर 1998 के बीच का था। जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इस दौरान उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुईं। लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम इस कदर डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं।

4 of 6
mithun chakraborty - फोटो : file photo
फिल्मों में काम कर मिथुन दा ने खूब नाम और शोहरत कमाई। हेलन के असिस्टेंट रह चुके मिथुन दा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये नहीं पता रहता था कि उन्हें दूसरे टाइम का खाना मिलेगा भी या नहीं। मिथुन दा ने वैसे तो कभी फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ा लेकिन उन्होंने अपना बिजनेस भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
Mithun Chakraborty - फोटो : file photo
मिथुन एक एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। इन होटल्स से मिथुन की कमाई करोड़ों में है। खास बात यह है कि मिथुन अपने करियर के शीर्ष दिनों में भारत में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले व्यक्तियों में पहले नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mithun chakraborty - फोटो : file photo
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती ने इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि - 'मैं फिल्मों के नंबर्स काउंट नहीं करता लेकिन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में मेरा नाम दर्ज है। उन्होंने मुझे ऐसा इकलौता हीरो बताया है जिसने 249 फिल्म में लीड एक्टर का किरदार निभाया।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें