बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह 'रामायण' के इवेंट के बाद अपनी पत्नी आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली के साथ बाहर निकले। सभी लोग एक जगह पर रुके और पैपराजी के लिए पोज दिए। मगर फोटो सेशन के आखिर में माहौल तब बदल गया, जब एक फोटोग्राफर रणबीर कपूर पर चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
2 of 6
लव एंड वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल क्लिप में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में रणबीर, आलिया, विक्की और संजय को रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक समय पर, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली फ्रेम से बाहर जाते दिखे। शायद इसलिए ताकि रणबीर, आलिया और विक्की एक साथ पोज दे सकें।
रणबीर ने खोया आपा
हालांकि, रणबीर ने फिल्ममेकर से वापस आने और तस्वीरों के लिए उनके साथ जुड़ने को कहा। आखिरकार ग्रुप ने फोटो सेशन खत्म किया और वहां से जाने लगे। जैसे ही रणबीर आगे बढ़े। इतने में एक फोटोग्राफर बार-बार चिल्लाने लगा। उनसे आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहा। अभिनेता ने मुड़कर जवाब दिया, 'बहुत बोल रहा है तू हां।' इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान
इससे पहले शो 'बिग बॉस 20' में सलमान खान पैपराजी पर भड़के थे। उन्होंने कहा था 'कुछ फोटोग्राफर अभिनेत्रियों की पीठ, पैरों या पीछे से आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।' उन्होंने अभिनेत्रियों से अपील की थी कि अगर कोई सीमा पार करे तो घूमकर थप्पड़/चांटा मारना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
लव एंड वॉर
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या हो सकती है 'लव एंड वॉर' की कहानी?
आपको बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। मगर रिपोर्ट्स में 'लव एंड वॉर' को एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया गया है। उन्होंने पहले संकेत दिया था कि रणबीर और विक्की इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। युद्ध की पृष्ठभूमि में एक लव ट्राएंगल सामने आता है। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं।
रणबीर के पास हैं दो प्रोजेक्ट
रणबीर के पास अगले साल के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
नितेश तिवारी की 'रामायण- पार्ट वन' दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म में यश, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है।
यहां देखें वीडियो-
Alia Bhatt 𝗦𝘂𝗱𝗱𝗲𝗻𝗹𝘆 𝗣𝘂𝗹𝗹𝗲𝗱 Ranbir Kapoor’s hand 𝗮𝗿𝗼𝘂𝗻𝗱 𝗵𝗲𝗿 𝘄𝗮𝗶𝘀𝘁 — but why? 😱🔥
The crowd was huge, and Ranbir even got angry at the media, saying, “𝐁𝐚𝐡𝐮𝐭 𝐁𝐨𝐥 𝐑𝐚𝐡𝐚 𝐇𝐚𝐢 𝐓𝐮𝐮𝐮.” 😡