फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान के बाद कास्टिंग काउच पर बोले रणबीर कपूर, मेरे साथ तो कभी नहीं हुआ ऐसे

Wed, 25 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : ANI
कास्टिंग काउच पर इन दिनों बॉलीवुड में बहस छिड़ी हुई है। दक्षिण भारत की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली लेकिन बॉलीवुड में इस मुद्दे ने नई बहस छेड़ दी है। अब इस पर रणबीर कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर
दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज किया जा रहा था तभी पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर जो कहा है उस पर क्या कहना चाहेंगे, जिस पर रणबीर ने कहा कि मैं कभी कास्टिंग काउच का शिकार नहीं हुआ लेकिन अगर ऐसा किसी के साथ होता है तो यह दुखद है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
सरोज खान
इससे पहले सरोज ने कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है। रेप करके छोड़ तो नहीं देता। यह सब लड़की के ऊपर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए।'
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर
वहीं रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज कर दिया है। 85 सेकंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जैसी उम्मीद थी फिल्म में रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त की कॉपी नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज से पहले तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। 29 जून को फिल्म बड़े परदे पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें