एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं हालांकि फैशन डिजाइनिंग में वो जाना-पहचाना नाम है। रिद्धिमा जहां रणबीर के बेहद करीब हैं तो उनकी बेटी समारा के फेवरट हीरो उनके मामू रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर खुद भी कई बार जाहिर कर चुके हैं कि वो अपनी भतीजी से कितना प्यार करते हैं।
पढ़ें: शाहरुख या रणबीर नहीं, बल्कि 10 साल पुराने साथी के साथ फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली
विज्ञापन
2 of 5
फैंस की डिमांड को लेकर बॉलीवुड में एक्टर्स अपने नाम से कपड़े और एसेसरीज लॉन्च करते रहते हैं। इस लिस्ट में रितिक रोशन, कंगना रनौत, करीना कपूर, आलिया भट्ट, और दीपिका पादुकोण का नाम हैं, जिन्हें उनके फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो है रणबीर कपूर की भतीजी समारा साहनी का।
विज्ञापन
3 of 5
samara sahni
समारा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं। अब समारा के नाम से बच्चों के लिए जल्द ही ऑनलाइन कपड़े लॉन्च किए जाएंगे। वैसे भी फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में रिद्धिमा ने काफी नाम कमाया है। उम्मीद है उनके फैशन सेंस की झलक समारा के नाम से लॉन्च किए गए कपड़ों पर भी दिखेंगे।
4 of 5
samara sahni, rishi kapoor
सूत्रों के मुताबिक, एक दिसंबर को समारा के नाम से कपड़े लॉन्च होने वाले थे लेकिन कुछ वजहों से इसमें देरी हो गई, लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में अब इसे लॉन्च किया जाएगा।
जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
यही नहीं लॉन्चिंग के दिन बॉलीवुड स्टार किड्स को गिफ्ट हैंपर भी देने की तैयारी हैं। माना जा रहा है शाहरुख के बेटे अबराम, करीना और सैफ के बेटे तैमूर, सोहा की बेटी इनाया केमू, शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को इस दिन समारा के स्टोर से गिफ्ट दिए जाएंगे।