फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर को अचानक सताने लगी इस शख्स की याद, 'संजू' की सक्सेस पार्टी बीच में छोड़ किया ये काम

Tue, 03 Jul 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और विक्की कौशल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है जिससे पूरा बॉलीवुड हिल गया है। 'संजू' फिल्म ने चार दिन में ही 147.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इतनी जबरदस्त कमाई के बाद जश्न तो बनता ही है। हाल ही में मुंबई में 'संजू' फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर पार्टी बीच में ही छोड़ किसी को बेसब्री से याद करते हुए दिखे। 
विज्ञापन

2 of 5
sanju
लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद 'संजू' फिल्म ने रणबीर को रातोंरात बॉलीवुड का नया बादशाह बना दिया है। रणबीर की फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने तीनो खानों को भी धूल चटा दी। फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बीच रणबीर के अलावा बाकी सभी स्टार्स ने सक्सेस पार्टी को खूब एन्जॉय किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
इस जश्न के बीच रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर माइक पर कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पार्टी का है जिसमें रणबीर एक शख्स से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे आखिर वह कौन है। अरे जनाब वह आलिया नहीं बल्कि विक्की कौशल हैं।
 

4 of 5
sanju
दरअसल, विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'उरी' की शूटिंग के लिए सर्बिया गए है, जिस वजह से वह 'संजू' की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हो सके। उरी फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है जिसमें विक्की लीड रोल में हैं। विक्की के पार्टी में न होने की कमी रणबीर को खल रही थी जिस वजह से उन्होंने विक्की को वीडियो कॉल करके पार्टी में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही विक्की से कहा कि वह उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
आपको बता दें, 'संजू' फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के कुछ ही कदम दूर है। अगर फिल्म की ऐसी ही रफ्तार रही तो 'संजू' महज चंद दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की जमकर तारीफ हो रही है। इन दोनों एक्टर्स के अलावा 'संजू' में अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर और परेश रावल लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें