जब से संजय दत्त जेल से रिहा होकर घर पहुंचे इंडस्ट्री के तमाम लोग उनसे मिल आए हैं। मगर उनके अच्छे दोस्त और बुरे दिनों के साथी सलमान खान कहीं नहीं दिखे। कहा गया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। लेकिन अब कुछ और ही बात सामने आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
2 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुका है कि एक समय सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता टूटने की वजह रणबीर कपूर बने थे। ताजा चर्चाएं यह हैं कि इस बार रणबीर की वजह से संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती दांव पर लग गई है! पिछले महीने संजय की जेल से रिहाई के पहले चर्चे थे कि सलमान उनका जमकर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
3 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
अपने फार्म हाउस पर बड़ी पार्टी देंगे। मगर दो हफ्ते हो रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। बॉलीवुड के तमाम बड़े-छोटे सितारे, निर्माता-निर्देशक संजय से घर जाकर मिल लिए हैं परंतु सलमान नहीं पहुंचे। यह भी हुआ कि बीते सप्ताहांत दोनों दक्षिण मुंबई में एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मगर संजय के आने से पहले सलमान निकल लिए। माजरा क्या है?
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
4 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वालों की बात सच मानें तो सलमान नहीं चाहते हैं कि संजय पर बनने जा रही बायोपिक में रणबीर कपूर हीरो की भूमिका निभाएं। परंतु फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और रणबीर भी। काफी समय पहले ही निर्देशक राजू हिरानी और संजय इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि रणबीर ही इस भूमिका के लिए सटीक होंगे।
विज्ञापन
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
5 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
बताया जाता है कि सलमान को लग रहा था कि यह सिर्फ चर्चाएं हैं। वह समझ रहे थे कि फिल्म अभी विचाराधीन स्थिति में है। अतः जब प्रोजेक्ट फाइनल होगा तो काफी बदलाव हो चुके होंगे। इस बीच वह कभी संजय के साथ बैठ कर स्थितियां अपने मुताबिक ढाल लेंगे। रणबीर की जगह कोई दूसरा ऐक्टर आ जाएगा। परंतु अब जबकि बायोपिक को लेकर सब तय दिख रहा है, सलमान हैरान हैं और नहीं चाहते कि रणबीर बायोपिक में संजय दत्त की भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
6 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
बताया जाता है कि सलमान ने अप्रत्यक्ष रूप में अपनी बात संजय तक पहुंचाई भी लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। यह उनकी नाराजगी की असली वजह है। वैसे इस मामले में अभी सलमान और संजय दोनों के पक्ष खामोश हैं और कोई कुछ नहीं कह रहा।
विज्ञापन
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
7 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
हालांकि कुछ दिन पहले मीडिया ने संजय से जब उनके घर के बाहर पनवेल में पार्टी के बारे में पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा, ‘मुझे तो किसी ने पनवेल फार्महाउस में इनवाइट (निमंत्रित) ही नहीं किया।’ संजय-सलमान के बीच संवादहीनता को समझने के लिए इतना इशारा काफी है।
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
8 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
उल्लेखनीय है कि रणबीर को सलमान बिल्कुल पसंद नहीं करते। यूं तो रणबीर के हाथों कैटरीना को खोना इसकी मुख्य वजह है लेकिन अब जबकि रणबीर ने कैटरीना से भी संबंध विच्छेद कर लिए हैं, सलमाना का पारा एकदम गर्म है। रणबीर उनकी नजर में अब दोहरे दोषी हो गए हैं।
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
9 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
उधर, संजय दत्त अपनी बायोपिक को लेकर उत्साहित हैं और खबर है कि इसकी शूटिंग इस जून में शुरू हो जाएगी। इस बीच अटकलें थीं कि राजू हिरानी मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी किस्त पर काम खत्म कर चुके हैं और पहले उसकी शूटिंग होगी।
20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त
10 of 10
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
परंतु सूत्रों का कहना है कि बायोपिक पहले बनेगी क्योंकि संजय के लिए दूसरे प्रोजेक्ट देखे जा रहे हैं। वह एक ऐक्शन फिल्म के लिए हां भी कह चुके हैं। खुद संजय चाहते हैं कि उनकी जिंदगी की सच्ची तस्वीर लोगों के सामने आ जाए।