फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन बनेंगी किक-2 में सलमान की हीरोइन!

Tue, 08 Mar 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई

सार

  • जैकलीन बनना चाहती थी किक-2 में हीरोइन
  • कृति का नाम आने से जैकलीन को झटका
विज्ञापन
1 of 8
jacqueline fernandez
सलमान खान और जैकलीन हाल ही में कई बार साथ में दिखे। इसके बाद दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो जाने की बात भी फिल्मी गलियारों में होने लगी। अब जैकलीन को जोर का झटका लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जैकलीन फर्नाडिज - फोटो : gettyimages
सलमान खान और जैकलीन फर्नाडिज ने 'किक' में साथ दिखे थे। इसके बाद दोनों अक्सर पार्टियों में साथ दिखने लगे। दोनों के बीच प्यार के चर्चे भी खूब रहे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : gettyimages
माना जा रहा था कि किक के सीक्वल में भी सलमान जैकलीन को मौका देंगे। इसको लेकर बीच-बीच में कई तरह की खबरें भी आती रहीं।

4 of 8
सलमान खान - फोटो : gettyimages
सलमान और जैकलीन के बीच रिश्तों में खटास की बात तब सामने आई जब जैकलीन को किक के सीक्वल 'किक-2' से बाहर कर दिया गया। इसके बाद लगातार फिल्म में हीरोइन कौन होगी इसको लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। हाल ही में जब देर रात सलमान और जैकलीन को लॉंग ड्राइव पर जाते हुए देखा गया तो सलमान की जिंदगी और 'किक-2' दोनों में जैकलीन की वापसी की बात की जाने लगी।
विज्ञापन

5 of 8
जैकलीन फर्नाडिज - फोटो : gettyimages
सलमान और जैकलीन लगातार साथ में दिखे तो कहा जाने लगा कि किक की इस हीरोइन ने सलमान को 'किक-2' में उन्हें लेने के लिए मना लिया है। अब जो नई खबरें आ रही हैं उनसे लगता है कि जैकलीन तमाम कवायदों के बावजूद किक-2 के सीक्वल में जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन

6 of 8
कृति सेनन - फोटो : gettyimages
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले से चर्चाओं में आई कृति सेनन 'किक-2' में हीरोइन बनने जा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कृति सेनन - फोटो : gettyimages
सलमान ने 'किक-2' को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही किक-2 की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इसमें हीरोइन के नाम पर चल रही बहस कृति के नाम पर आकर रुक गई बताई जा रही है। इसकी एक खास वजह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान - फोटो : gettyimages
सलमान की 'सुल्तान' में भी हीरोइन के लिए कृति का नाम सुर्खियों में रहा था। बाद में सुल्तान में अनुष्का शर्मा हीरोइन बन गई। अब किक-2 के लिए कृति का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वैसे अभी इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें