फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: राहा के बाद रणबीर को है दूसरे बच्चे की चाहत? आलिया भट्ट ने पहले ही सोच रखा है नाम

Fri, 21 Mar 2025 02:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2022 में शादी की थी और उसी साल अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। रणबीर अपनी बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उनके नाम वाले कपड़े पहने नजर आते हैं। वहीं अब आलिया ने अपने दूसरे बच्चे और आगे की प्लानिंग के बारे में बात की हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
राहा के बाद रणबीर कपूर को है दूसरे बच्चे की चाहत? - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बेटी से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने कथित तौर पर राहा के नाम का टैटू अपने कॉलरबोन पर भी बनवाया हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि लोग उनके बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक और टैटू बनवा सकते हैं, शायद अपने बच्चों के नाम का। इससे यह भी संकेत मिला कि वह और आलिया जल्द ही कोई खुशखबरी दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट ने पहले ही सोच रखा है बच्चे का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
न्यूज 24 की एक खबर के मुताबिक, रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा, "उम्मीद है कि मैं जल्द ही एक और टैटू बनवाऊंगा। शायद अपने बच्चों के नाम का।" दूसरी ओर, आलिया ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम पहले से ही सोच लिया है। एक पॉडकास्ट में आलिया ने कहा कि जब वह और रणबीर राहा के लिए नाम ढूंढ रहे थे, तब उन्होंने लड़के और लड़की दोनों के नाम सोचे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्में बनाना चाहती हैं आलिया - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया ने आगे बताया, "जब हम अपने परिवार से लड़के और लड़की दोनों के नाम सुझाने को कह रहे थे, ताकि हम तैयार रहें। कई नामों में से हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया, लेकिन मैं अभी वह नाम नहीं बताऊंगी। फिर रणबीर की मां ने 'राहा' नाम सुझाया और कहा कि यह लड़के के नाम के साथ भी अच्छा लगेगा। हमें राहा तुरंत पसंद आ गया। तो हमारे पास अब एक लड़के का नाम पहले से ही तैयार है।"
 

4 of 5
रणबीर ने बताया कि लोग गूगल पर सबसे ज्यादा उनके बारे में क्या सर्च करते हैंरते हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आईएमडीबी के एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम और फिल्में बनाएंगे, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी। इसके अलावा, और बच्चे, खूब घूमना-फिरना और एक स्वस्थ, खुशहाल, सरल और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें:
Mahesh Babu: महेश बाबू के बेटे गौतम का पहला एक्टिंग वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने की जमकर तारीफ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर की मां नीतू ने सुझाया था नाम 'राहा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं और वहीं रणबीर कथित तौर पर फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। रामायण में रणबीर के साथ साई पल्लवी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:
Anupam Kher: अनुपम खेर ने की फैंस से 'तुमको मेरी कसम' देखने की अपील, बताईं दिलचस्प बातें, बोले- मम्मी कसम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें