संजय दत्त पर बनी बायोपिक ‘संजू’ के 29 जून को रिलीज होने से पहले ही सलमान खान के एक कमेंट से रणबीर कपूर काफी नाखुश बताए जा रहे हैं। सलमान का कमेंट उन्हें इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पलटवार करने में देरी नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
sanju
रणवीर ने यह भी जता दिया कि संजू में उनके काम को लेकर कोई भी सोच समझकर ही कमेंट करे। दरअसल जब सलमान से संजू में रणबीर की एक्टिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिरी हिस्से में खुद संजय दत्त को काम करना चाहिए था।
विज्ञापन
3 of 4
sanju
गौरतलब है कि इस फिल्म में परेश रावल ने सुनील दत्त की भूमिका निभाई है, जबकि रणबीर कपूर की भूमिका संजय दत्त की है। सलमान को जवाब देते हुए रणबीर ने कहा, ‘ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी शख्स ने अपनी बायोपिक में खुद काम किया हो। ऐसा करने से किरदार का इफेक्ट खत्म हो जाता है।
मुझे पता है कि मेरी तुलना संजय दत्त से की जाएगी। इसीलिए मैंने कड़ी मेहनत की है और किरदार के साथ इंसाफ करने की कोशिश की है। चाहे लोग मुझे 40 साल के संजय दत्त के रूप में देखें या 20 साल के, उन्हें लगना चाहिए कि वे जिस एक्टर को देख रहे हैं, वह संजय दत्त का रोल निभा रहा है। यह भी सच है कि मैं दूसरा संजय दत्त नहीं बन सकता।’