फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने दिया 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' के सीक्वल का अपडेट, बताई फिल्म की रिलीज

Mon, 09 Dec 2024 11:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'रामायण' और 'एनिमल' को लेकर चर्चा की है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज और स्क्रिप्ट को लेकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' साल 2022 में रिलीज हुई। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म के पहले भाग को कई बार देरी का सामना करना पड़ा। इसकी शूटिंग पूरी होने और रिलीज होने में पांच साल से ज्यादा का समय लग गया। अब उन्होंने इसके दूसरे भाग की रिलीज को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर हुई बात
डेडलाइन से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट नाम देव है। पहले पार्ट का नाम शिव है। अभी तक कलाकारों को लेकर घोषणा नहीं हुई है। ब्रह्मास्त्र उस तरह की पहली कुछ फिल्मों में से एक थी, खासकर भारतीय सिनेमा के लिए, लेकिन आने वाले भागों में इसके और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में भी कर रहे हैं काम
रणबीर कपूर ने इस बातचीत में बताया कि वे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी काम कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने आखिरकार नितेश तिवारी की दो भाग वाली 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस भारत की सबसे बड़ी कहानी बताई है।

4 of 5
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण की रिलीज का खुलासा
रणबीर कपूर ने कहा, 'रामायण' फिल्म साल 2026 और 2027 में दिवाली के त्यौहार पर दो भागों में रिलीज होगी। प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। रणबीर ने बताया कि रविवार को कहा कि उन्होंने 'रामायण' के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दूसरे भाग पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
'एनिमल' को लेकर दी अपडेट
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि टीम 2027 में "एनिमल पार्क" की शूटिंग शुरू करेगी और वांगा और वह फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें