rishi kapoor and ranbir kapoor
किताब में रणबीर ने आगे बताया था, 'गीतों पर उनकी अदाकारी और अपनी नायिकाओं के साथ प्रेम गीतों में उनका जुदा अंदाज प्रशसंनीय है। जबकि शारीरिक स्थूलता उनके लिए एक बाधा थी। जब अन्य अभिनेता मोटापे के प्रति सजग हुए, तब भी दे सदा वैसे ही रहे, पर उन्होंने इस वजन को अपनी अभिनय कला में कभी आड़े नहीं आने दिया। स्मरणीय है कि सुन्दर दिखना और कमनीय, छरहरा और सुदर्शन चेहरा एक अभिनेता के महत्त्वपूर्ण अंग होते हैं, क्योंकि आखिरकार एक अभिनेता को दर्शक वर्ग को मोहित जो करना होता है और मेरे पिता, ऐसे न होते हुए भी दर्शकों को लुभाने में सफल हुए। इसमें उन्होंने कई सीमा रेखाएँ तोड़ी।'