करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन डॉट इन के इस पॉपुलर कोर्ट रूम ड्रामा रियलिटी शो में एक पक्ष के वकील रितेश होते हैं, तो दूसरे पक्ष के वकील वरुण, वहीं कुशा जज की कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं। बीते कई दिनों में इसमें कई सेलेब्स पहुंचे, इसी क्रम में हाल ही में शो में करण जौहर पहुंचे, जिनकी खूब टांग खिंचाई की गई। अक्सर सबको कटघरे में खड़ा कर सवालों की बौछार करने वाले करण पर जब रितेश ने सवालों की फायरिंग की तब, बातों बातों में करण ने कबूल कर ही लिया कि कभी कभी वह एक्टर में टैलेंट ढूंढते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें मिलता नहीं है।