फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में धुत रणबीर- दीपिका ने बनाया वीडियो, बोले-पैसे लेकर दी बर्थडे की बधाई

Tue, 19 Nov 2019 12:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
16 नवंबर को फिल्म 'आशिकी 2' फेम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया। खास दिन पर उनको आम सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उनको विश किया। लेकिन इस बीच रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो में उनको कुछ ऐसा कह दिया कि उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर-दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर- दीपिका अनोखे अंदाज में ही आदित्य रॉय कपूर को बर्थडे विश कर रहे हैं। वीडियो को रणबीर कपूर के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दोनों नशे में हैं। इसके साथ ही दीपिका को टैग भी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media
वीडियो की शुरुआत में रणबीर दीपिका को बुलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दीपिका रणबीर के पास आती है। फिर रणबीर दीपिका से पूछते हैं कि उस एक्टर का नाम क्या है जिसने 'आशिकी' फिल्म की थी, इस पर दीपिका राहुल रॉय का नाम लेती हैं।फिर रणबीर कहते हैं कि वो नहीं नया वाला, जिसने हमारे साथ फिल्म की थी।' इस पर दीपिका कहती हैं कि, 'वही जिसके शरीर से बदबू आती है।'
 

4 of 6
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media
दीपिका-रणबीर का मस्ती मजाक यही खत्म नहीं होता। इसके बाद रणबीर कहते हैं कि हमें आदित्य रॉय कपूर को बर्थडे विश करने के पैसे मिले हैं। रणबीर की बात सुनकर दीपिका उन्हें बर्थडे विश करती हैं। वहीं रणबीर भी गंदे एक्सप्रेशन्स देते हुए आदित्य के लिए हैप्पी बर्थडे गानाा गाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
गौरतलब है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनको ऐसा मजाक करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात दीपिका-रणबीर के वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। वहीं इसके बाद उनके खाते में छपाक भी है। इसके दूसरी ओर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। वहीं शमशेरा का शूट भी रणबीर ने शुरू कर दिया है।

पढ़ें: अभिनेत्री से बोले कुमार विश्वास-'कॉमेडी अच्छी करने लगी हो, पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लो', मिला ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें