रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। क्रिटिक्स फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। लोगों पर कैट और रणबीर का जादू नहीं चल पाया। इसी बीच रणबीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर का ये नया प्यार एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं शाहरुख की हीरोइन माहिरा खान हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रणबीर कपूर
भारत में माहिरा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। पिछले साल एक अवॉर्ड सेरेमनी में रणबीर और माहिरा को साथ देखा गया था। उसी समय दोनों का एक वीडियो भी लीक हुआ था। जिसमें माहिरा रणबीर से किसी बात पर बहस कर रही थीं।
4 of 6
रणबीर कपूर
कुछ समय तक माहिरा और रणबीर काफी चर्चा में रहे। इसके बाद सब धुंधला हो गया और लोग रणबीर और कैट के ब्रेकअप पर फोकस करने लगे। लेकिन एक बार फिर से रणबीर और माहिरा अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रणबीर कपूर
बॉम्बे टाइम्स पर छपी खबर के मुताबिक, रणबीर के एक क्लोज फ्रेंड ने बताया, 'रणबीर माहिरा के बारे में काफी बात करते हैं। वो हमेशा अपने फोन में उनकी फोटो दिखाते रहते हैं। दोनों के बीच फ्रेंडशिप से कुछ ज्यादा चल रहा है।'
वहीं अपने एक इंटरव्यू में माहिर ने कहा था, 'रणबीर एक कमाल के एक्टर हैं।' वहीं जब रणबीर से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रिटी एक्ट्रेस कौन सी लगती है तो उन्होंने बिना सोचे कहा, 'पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान सबसे ज्यादा प्रिटी हैं।'