फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कमिश्नर से मिलीं तनुश्री और राजनीति पर महेश बाबू का बयान समेत बॉलीवुड की 5 खबरें

Wed, 04 Sep 2019 03:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta nana patekar - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा में मीटू आंदोलन की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मंगलवार मुंबई के पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश दें। तनुश्री ने मांग की कि पुलिस द्वारा दी गई उस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाए जिसमें उसने पाटेकर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं होने की बात कही है। बता दें फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए हादसे को लेकर तनुश्री दत्ता ने मशहूर नाना पाटेकर पर आरोप लगाए और इस बारे में मीडिया से बातचीत में भी काफी कुछ कहा। हालांकि, पुलिस जांच में नाना पाटेकर पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

2 of 5
#PSePyaarFSeFarraar - फोटो : social media
फिल्म प से प्यार फ से फरार (P se Pyaar, F se Farraar Trailer) का दमदार ट्रेलर आज बुधवार के दिन रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill), भावेश कुमार (Bhavesh Kumar), संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा और गिरीश कुलकर्णी जैसे शानदार कलाकार ने काम किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू
साउथ के सुपस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को लेकर हाल ही में खबरें आ रही थीं कि अब वो राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। लेनिक हाल ही में पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में महेश बाबू ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और उनके लिए एक्टिंग करियर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है और सिर्फ एक्टिंग करना चाहते हैं।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों से ज्यादा रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में रिया ने रिया ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जो अर्पिता खान के घर गणपति पूजा के दौरान की है। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'गणपति बप्पा मोर्या !' वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी इस तस्वीर पर नमस्ते और विंक इमोजी के साथ कॉमेंट करते हुए लिखा, 'जय हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में नील मुकेश सिंगर आशा भोसले के संग सुर में सुर मिलाते हुए नजर आए। नील आशा भोसले के साथ किशोर कुमार का फेमस गाना प्रसिद्ध गाना 'जान-ए-जां ढूंढता फिर रहा' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें