फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या संग बोल्ड सीन पर कुछ ऐसा बोले थे रणबीर, बच्चन परिवार भी हो गया था नाराज

Sat, 28 Sep 2019 12:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े रोचक किस्सों के बारे में बताते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के दौरान फिल्माए गए बोल्ड सीन के बारे में बात करते समय कुछ ऐसा कमेंट कर दिया था, जिससे बच्चन परिवार बेहद नाराज हो गया था। जानिए, क्या था पूरा किस्सा?
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
'जज्बा' और 'सरबजीत' जैसी फिल्में फ्लॉप होने से कमबैक के लिए संघर्ष कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के बीच करण जौहर ने एक इंटीमेट सीन प्लान किया था। बताया जाता है कि जब ऐश्वर्या से रणबीर के साथ किस करने को कहा गया तो वो इस सीन को करने से मुकर गईं। उन्होंने कहा कि वो इस तरह के सीन के साथ सहज नहीं हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके ससुराल के लोग बताए गए। ऐश्वर्या राय ने 'धूम 2' में जब ऋतिक के साथ लिपलॉक किया था तो वो सीन अभिषेक और अमिताभ को पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
बताया जाता है कि ऐश्वर्या को करण ने आश्वस्त किया कि इसे खूबसूरती से शूट करेंगे। किसी भी लिहाज से यह उनकी घरेलू छवि को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। फिर भी खबरें आईं कि बच्चन परिवार को बात जमी नहीं और उन्होंने करण से सीन हटाने को कहा। सूत्रों की मानें तो करण इसके लिए तैयार नहीं हुए। हालांकि बाद में सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई। हाल में एक कार्यक्रम में जब करण से भी इस विषय पर सवाल किया गया तो शुरुआत में उन्होंने इसे टालना चाहा मगर जोर देने पर उन्होंने कहा, ‘ना तो मेरी फिल्म में किसी तरह की समस्या पैदा हुई है और न ही मेरी जिंदगी में।'

4 of 5
Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
ऐश के साथ किए गए बोल्ड और इंटिमेट सीन के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा- 'इंटीमेट सीन शूट करते वक्त इतना घबरा गया था कि हाथ कांप रहे थे। यहां तक कि ऐश के गाल टच करने में भी घबरा रहा था जिसके बाद ऐश ने उन्हें सीन सही ढंग से करने की सलाह ली।' इसके बाद सोचा कि ऐसा मौका कभी मिलेगा नहीं और इसलिए उन्होंने मौके पर चौका मार दिया।' रणबीर के इसी कमेंट पर बच्चन परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारों की मानें तो बच्चन परिवार को ऐश और रणबीर के हॉट और बोल्ड सीन से इतनी दिक्कत नहीं हुई जितनी कि रणबीर के इस कमेंट से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
'ए दिल है मुश्किल' फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें रणबीर और ऐश की कैमिस्ट्री दिखाई दी। ये देखिए सबसे रोमांटिक अनदेखी तस्वीर। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने नाइटी पहनी हुई है। साथ ही रणबीर और ऐश जिस प्यार से एक-दूसरे को देख रहे हैं उससे लग रहा है कि दोनों की केमिस्ट्री वाकई सॉलिड है।

यह भी पढ़ें:- IIFA 2019: स्टेज पर आते ही रेखा ने बोला ऐसा डायलॉग, वीडियो में चिल्लाते नजर आए सलमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें