फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक ने किया कुछ ऐसा, भीख मांगने को मजबूर हुए रणबीर

Sun, 04 Jun 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर
हाल ही में रणबीर कपूर को मोरक्को की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया। उनको ऐसी हालत में देख सभी हैरान थे। किसी को समझ ही नहीं आया कि रणबीर को हुआ क्या ?
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर
लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और सोचें बता दें कि यहां बात हो रही है रणबीर की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की। मोरक्को में इस फिल्म के एक सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
जग्गा जासूस
'जग्गा जासूस' के गाने 'उल्लू का पट्ठा' की शूटिंग चल रही थी। रणबीर को इस गाने की शूटिंग मोरक्को की सड़कों पर करनी थी। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु को इस गाने में उनसे भीख मंगवानी थी लेकिन उन्हें इस बात का डर था कि कहीं शूटिंग शुरू होने के बाद भीड़ न इकट्ठी हो जाए। इसके लिए उन्होंने एक नायाब तरकीब निकाली।

4 of 6
जग्गा जासूस
उन्होंने रणबीर और कैटरीना को ऐसे ही नाचने को कहा। इसके बाद दोनों के साथ-साथ भीड़ भी नाचने लगी। इसके बाद अनुराग ने रणबीर से कहा कि वो जाकर लोगों से पैसे मांगें। किसी एक्टर का ऐसे सड़क पर पैसे मांगना काफी अजीब है लेकिन रणबीर इस काम से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन

5 of 6
जग्गा जासूस
वो गए और उन्होंने लोगों से पैसे भी मांगे। रणबीर को तकरीबन 250-300 दिरहम मिले जिसकी भारत में कीमत 1500-2000 के बीच है। आप इस गाने में रणबीर को भीख मांगते हुए देख सकते हैं। ये कोई एक्टिंग नहीं,बल्कि उनकी भीख की कमाई है।

गाना देखने के लिए आगे क्लिक करें-
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म 'जग्गा जासूस' पहला गाना 'उल्लू का पट्ठा'। गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें