फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर ने किया कुछ ऐसा, मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत

Wed, 29 Mar 2017 11:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को संजय दत्त के किरदार में ढलने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ रहा। इस किरदार के लिए उन्होंने बाल बढ़ाए, वजन बढ़ाया, अपना पूरा हुलिया बदल डाला और वो भी इस कदर कि उनके फैंस तक नाराज हो गए और बढ़े वजन के लिए खूब नेगेटिव कमेंट भी किये।
विज्ञापन

रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?

2 of 5
रणबीर कपूर
लेकिन अब इस किरदार की वजह से रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अभी तक नहीं हुआ। इस फिल्म की वजह से रणबीर अब गुमनाम होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और समझें, बता दें कि इस फिल्म के चलते अब वो पब्लिक में कम ही नजर आएंगे।
विज्ञापन

रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?

3 of 5
रणबीर कपूर
दरअसल निर्देशक राजकुमार हिरानी, जो संजय दत्त पर फिल्म बना रहे हैं, वो ऐसा चाहते हैं। हिरानी ने रणबीर से कहा है कि जितना हो सके उतना कम ही वो पब्लिक में नजर आएं और कोशिश करें कि लोगों की नजरों से ओझल रहें।

रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?

4 of 5
संजय दत्त और रणबीर कपूर
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर को छह अलग अलग लुक अपनाने हैं और इसके चलते उन्हें उसी हिसाब से ढलना है। लेकिन हिरानी नहीं चाहते कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लोगों के सामने आए। वो चाहते हैं कि लोग जो भी देखें वो स्क्रीन पर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?

5 of 5
नर्गिस के लुक में मनीषा कोईराला
कुछ इसी तरह की हिदायत एक्ट्रेस मनीषा कोईराला को भी दी गई है जो फिल्म में रणबीर कपूर की मां (यानि संजय दत्त की मां नर्गिस) का किरदार निभा रही हैं। अब हिरानी के इस फैसले से रणबीर खुश हैं या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कहा था कि इंडिया में बायोपिक बनाना टाइम बर्बाद करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें