सलमान खान के शो बिग बॉस में आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा काफी फेमस हो गई हैं। शो के अंदर ही उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी की थी। इसके बाद वो विक्रांत के साथ रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
मोनालिसा
हाल ही में उन्होंने एक लीडिंग वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए अपने स्ट्रगलिंग दिनों के बारे में बात की। 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा एक रेस्त्रां में होस्टेस का काम करती थीं।
पढ़ें- इस शादीशुदा एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रणबीर कपूर! फोटो देख लोग बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
विज्ञापन
3 of 9
मोनालिसा
15 साल की छोटी उम्र में मोनालिसा ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इंटरव्यू में मोना ने बताया, 'मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सी दिक्कतें झेली हैं। मेरी पहली जॉब एक होस्टेस की थी। मैं कोलकाता के एक लोकल रेस्त्रां में काम करती थी। जिसके लिए उन्हें 120 एक दिन के हिसाब से मिलते थे।'
पढ़ें- कैमरे को देखते ही मां करीना से ये क्या कहने लगे तैमूर, आप भी जान हंस पड़ेंगे
4 of 9
मोनालिसा
मोनालिसा ने बताया, 'मेरे पिता को बिजनेस में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। ब्रेड बटर खरीदने के लिए मुझे नौकरी करनी पड़ी। तीन साल तक मैंने अलग-अलग रेस्त्रां में काम किया। मेरी जिंदगी तब बदली जब एक बंगाली प्रोड्यूसर मुझसे मिले और कहा कि मैं मॉडलिंग करूं।'
पढ़ें- लता मंगेशकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर, आप भी हो जाएं सावधान
विज्ञापन
5 of 9
मोनालिसा
इसके बाद मोना ने मॉडलिंग शुरू कर दी लेकिन अपनी जॉब तक नहीं छोड़ी जब तक उनके हाथ में बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आ गया। उन्होंने अपना पोर्टफोलियो बनवाया और फ्री टाइम में ऑडिशन देने शुरू किए। मुझे कई लोगों ने रिजेक्ट भी किया। मोना ने पहली बंगाली फिल्म 18 साल की उम्र में साइन की थी।
विज्ञापन
6 of 9
monalisa
हालांकि फिल्म में मोना का छोटा सा ही रोल था। लेकिन इसके बाद उन्हें कई प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में लेने के लिए ऑफर देने लगे। मोना ने कुछ आइटम नंबर भी करने शुरू किए। इसमें उन्हें काफी सफलता मिली। लेकिन इसके बाद सिर्फ आइटम सॉन्ग के ही ऑफर मिलने लगे।
विज्ञापन
7 of 9
monalisa
मोना एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आने की सोची। साल 2004 में मोना मुंबई आई थीं। यहां आकर उन्होंने एक्टिंग क्लास ली और कुछ समय बाद अपनी पहली फिल्म 'तौबा तौबा' साइन की। इस फिल्म में मोना सेकंड लीड थीं।
8 of 9
monalisa
मोना ने कहा, 'मुंबई एक महंगा शहर है। यहां रहने के लिए बहुत पैसा चाहिए होता है। मेरे पैरेंट्स मेरे काम से खुश नहीं थे। मैंने पैसे कमाने के लिए ऐसे बहुत से ऐसे आइटम सॉन्ग किए जिसमें मुझे खुद को एक्सपोज करना पड़ा। उसे करते हुए मुझे शर्म भी आती थी। मेरे गाने देख रिश्तेदार मेरा मजाक बनाते थे।'
समय बीतने के साथ लोगों ने मोना और उनके काम को स्वीकार करना शुरू कर दिया। मोना ने कहा, 'उन्हें समझ आ गया कि मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं।' बता दें कि साल 2008 में फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर मोना की मुलाकात विक्रांत सिंह से हुई थी यहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी और अब दोनों शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।