फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद फिर इस अंदाज से मिले रणबीर-कटरीना, ब्रेकअप से डिप्रेशन में चली गईं थीं अभिनेत्री

Sun, 01 Sep 2019 12:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक दूसरे अलग होकर खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। रणबीर फिलहाल आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं लेकिन कुछ साल पहले वो कटरीना के साथ थे। दोनों के प्यार के किस्से खबरों में छाए रहते थे। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कटरीना ने कबूला था कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं । अब तीन साल बाद कटरीना और रणबीर फिर से साथ आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने अपनी इंस्टास्टोरी में कटरीना और रणबीर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के देखकर ऐसा लग रहा है कि तीनों ने साथ में कुछ शूट किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
इन तस्वीरों में रणबीर कपूर, कटरीना कैफ के नजदीक खड़े हैं। वहीं कटरीना ने बादशाह को पकड़ रखा है। तस्वीर में तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

4 of 5
ranbir kapoor and katrina kaif
बीते दिनों फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना ने बताया था कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से कैसे बाहर निकलीं और डिप्रेशन के बारे में वे क्या विचार रखती हैं । कटरीना ने कहा, 'इंडस्ट्री में इस तरह की समस्या से कई सारे कलाकार गुजरते हैं । आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अपनी एंजाइटी के बारे में बात कर चुकी हैं । मैंने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए किताबों को अपना साथी बना लिया । अच्छी किताबें पढ़कर डिप्रेशन से बाहर आने की कोशिश करती थी । नेचर पर मेरा विश्वास बढ़ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना से पूछा गया कि वो सलमान और रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद उनसे दोस्ती बना कर कैसे रखती हैं । इस पर कटरीना ने कहा था, 'आपको उन सबकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए जिनके साथ आप पहले रह चुकी हैं। आप उनसे बातें शेयर कर सकते हैं । इससे आप रिश्तों की पुरानी तल्खियों को मिटा सकते हैं। इससे मन और हल्का भी हो जाता है । ऐसा नहीं करने से जीवन और कठिन हो जाता है और आपको बार-बार उनकी याद आती है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें