'इंशाल्लाह' के बंद होने के बाद से आलिया भट्ट कुछ परेशान थीं। निजी जिंदगी में आलिया और रणबीर कपूर खुलेआम अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से कर चुके हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। आलिया की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि रणबीर कपूर की दुल्हनियां।
विज्ञापन
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आलिया ने फैशन डिजाइनर हाउस 'मोहे' के लिए एक एड किया है और इसमें ही वो ब्राइड के लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : Instagram
रेड हेवी वर्क वाले मोहे के लहंगे में आलिया हेवी कुंदन ज्वैलरी पहने हुए हैं। आलिया ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मोहे फैशन का चेहरा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, नई शुरुआत और खूबसूरत लहंगों के लिए।'
4 of 5
Comments
- फोटो : instagram
आलिया की इस तस्वीर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'शादी की तैयारियां शुरू'। वहीं एक और फैन ने कमेंट किया, 'आरके की दुल्हनियां'। दूसरे फैन ने लिखा- 'एक ही तो दिल है आलिया कितनी बार जीतोगी।'
'प्राडा' की टीम के साथ आलिया भट्ट
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बीते दिनों आलिया भट्ट का नाम विवादों में आ गया था। दरअसल उनका गाना प्राडा रिलीज होने के बाद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उनपर गाना चोरी करने का आरोप लगाया था।