फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: रणबेलिया की शादी के लिए ‘वास्तु’ भी सजकर तैयार, बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी फूलों से हुई सजावट

Thu, 14 Apr 2022 10:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर लाइटों और फूलों से हो रही सजावट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन कल यानी 13 अप्रैल को हो चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन उनके शादी के वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, अब शादी के लिए वास्तु अपार्टमेंट की सजावट भी उत्तम दर्जे की हो रही है। पूरी जगह को बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी और बटन फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कृष्णा राज बंगले से लेकर वास्तु अपार्टमेंट तक पूरे कपूर परिवार के दोनों घरों के बीच के रास्ते के पेड़ों को लाइट से सजाया गया है। वास्तु बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी और बटन फूलों से सज रहा है। इसके अलावा कृष्णा राज बंगले और आरके हुस को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। हर जगह फूलों और लाइटों की सजावट है। इनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों की झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। दोनों की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। कल दोनों का मेहंदी का फंक्शन हुआ था, जिसके बाद नीतू कपूर ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने ही मीडिया को जानकारी दी कि 14 अप्रैल को वास्तु में दोनों शादी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ भी की थी।  
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 16 और 17 अप्रैल को ताज कोलाबा में अपने दोस्तों के लिए दो भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें