bollywood
बता दें कि इस बैठक में रणवीर सिंह के साथ-साथ रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, राज कुमार राव, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, लेखिका और फिल्म मेकर करण जौहर भी पहुंचे थें। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बारे में भी बात की गई की देश निर्माण में हिंदी सिनेमा का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, टिकटों पर जीएसटी घटाने पर सभी स्टार्स ने पीएम मोदी का शुक्रियादा किया। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब बॉलीवुड में तीन राजनीतिक फिल्मों पर प्रभाव डाला गया है। इसमें विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक और खुद प्रधानमंत्री पर बन रही बायोपिक का नाम शामिल है।