फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरशद वारसी ने किया खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'

Thu, 10 Jan 2019 09:02 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
बड़े परदे पर एक बार फिर मुन्ना और सर्किट की जोड़ी धमाल करने आ रही है। साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और साल 2006 में लगे रहे मुन्नाभाई के बाद अब मुन्नाभाई चले अमेरिका के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस बात का खुलासा इन दोनों फिल्मों में सर्किट का किरदार निभा चुके अभिनेता अरशद वारसी ने किया है और भी यह भी बताया कि फिल्म कब तक रिलीज होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Lage Raho Munnabhai
अरशद के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है जो अपने आखिरी पड़ाव पर है। एक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म इस साल के मध्य या फिर अंत के महीने में सिनेमाघरों में आ सकती है।  दरअसल, पिंकविला को दो दिए इंटरव्यू में अरशद ने बताया कि 'मुझे नहीं पता ये सच है या नहीं, ना कोई तारीख है और ना ही कोई समय है, मैं आपको सच बताता हूं,
विज्ञापन

3 of 5
Arshad Warsi
दरअसल, जब राजकुमार हिरानी से मेरी बात हुई थी तो उन्होंने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और उन्होंने साल 2019 के अंत में फिल्म के पूरे होने की बात कही थी, बता दूं कि वह फिल्म की शूटिंग शूरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में संजय दत्त और अरशद वारसी को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था।

4 of 5
Rajkumar Hirani
वहीं, फिल्म के किरदारों को लेकर भी नाम सामने नहीं आए हैं और ना ही यह बात साफ हो पाई है कि संजय दत्त और अरशद वारसी की मुन्ना-सर्किट की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी या नहीं। पहले खबर थी कि इस फिल्म को जॉली एलएलबी के डायरेक्टर सुभाष कपूर डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन बाद में राजकुमार हिरानी ने खुद इस फिल्म की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
आखिर में आपको बता दें कि बीते वर्ष राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की छप्पर फाड़ कमाई कर गई थी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने बखूबी निभाया था। बाकी कलाकारों में सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आए थे। फिल्म में सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा और विकी कौशल भी अहम भूमिका में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें