फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बड़े रणबीर के प्यार में पड़ीं आलिया, सोनम के रिसेप्शन में दोनों चोरी-छिपे कर रहे थे ये काम

Sat, 19 May 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा मीडिया में आम होती जा रही है । हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर क्रश होने की बात कबूली थी । उन्होंने कहा था एक लड़के के तौर पर आलिया भट्ट पर मेरा क्रश है।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट
जब रणबीर ने यह बात कबूली थी तो वहां करण जौहर भी मौजूद थे । तब करण जौहर ने कहा था 'Awww'। इससे पहले 25 की आलिया भट्ट से जब रणबीर और उनके अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मुंह छिपा लिया था । बता दें कि आलिया, रणबीर से 10 साल छोटी हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट
फिर कहा था, 'मेरा चेहरा शर्म से लाल हो गया है ।' ये तो सभी जानते हैं कि आलिया और रणबीर सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे । मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 'पार्टी में दोनों की नजरें सिर्फ एक-दूसरे पर ही टिकी हुई थीं।' ये चीज वहां मौजूद सभी मेहमानों ने नोटिस की । 
 

4 of 6
आलिया भट्ट
हाल ही में आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे खुशी है कि लोग मेरे और रणबीर की केमेस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं । हम एक-साथ फिल्म कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज होगी । यह फिल्म के लिए अच्छा है ।'

 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट
इससे पहले फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, 'मैं पिछले दो महीने से रणबीर को जानती हूं । जब से हमने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू की है । वो बहुत सादगी भरे इंसान हैं । फिर मैं उन्हें क्यों ना पसंद करूं । उनमें पसंद ना करने जैसा कुछ भी नहीं है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट
बता दें कि रणबीर के साथ आलिया ने सोनम के रिसेप्शन की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी । जिस पर आलिया की बहन शाहीन ने दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया था । इसके अलावा रणबीर की मां नीतू कपूर की बॉन्डिंग भी आलिया के साथ बहुत अच्छी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें