फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इस एक्टर ने 500 रुपए से की थी करियर की शुरुआत, अब एक फिल्म के चार्ज करते हैं 6 करोड़

Sat, 19 May 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Nawazuddin
अलग तरह के किरदार से लोगों के दिलों में धाक जमाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। नवाजुद्दीन ने 19 साल पहले अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' से की थी। इस फिल्म में नवाज ने एक छोटा सा रोल निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। तो चलिए आज आपको नवाजुद्दीन सिद्दकी के बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बाते बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Nawazuddin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी यूपी के मुजफ्फरनगर के बुधना के रहने वाले हैं। नवाज के पिता पेशे से किसान हैं। अपने संघर्ष के दिनों में ही नवाज को पास के गांव में रहनी वाली अंजली से प्यार हो गया था और जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

3 of 8
Nawazuddin
नवाज के गांव में कोई भी थियेटर नहीं था। फिल्म देखने के लिए उन्हें 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। बॉलीवुड में आने से पहले नवाजुद्दीन ने महज 5 फिल्में ही देखी थीं। इसके साथ ही वह रोजाना एक्टिंग की रिहर्सल शीशे के सामने खड़े होकर करते थे। 

4 of 8
Nawazuddin Siddiqui
ग्रेजुएशन के बाद नवाजुद्दीन ने दवा की दुकान पर कुछ समय के लिए काम किया था। इसके बाद नवाज दिल्ली चले गए और वहां पर बतौर चौकीदार काम किया था। हालांकि यह पेशा नवाज का एक्टिंग की तरफ से रुख नहीं मोड़ सका और उन्होंने दिल्ली में ही थियेटर में दाखिला ले लिया था।
विज्ञापन

5 of 8
Nawazuddin Siddiqui and his wife Anjali
एक इंटरव्यू के दौरन नवाजुद्दीन ने बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी को कभी भी किस नहीं किया। उन्होंने पहली बार मिस लवली को-स्टार निहारिका सिंह को ऑनस्क्रीन किस किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
नवाजुद्दीन पहली बार पेप्सी के कैम्पेन विज्ञापन 'सचिन आला रे' में नजर आए थे। जिसके लिए उन्हें 500 रुपए दिए गए थे। बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने के लिए नवाजुद्दीन को करीब 12 साल का संघर्ष करना पड़ा। 
विज्ञापन

7 of 8
nawazuddin siddiqui
'न्यूयॉर्क' फिल्म में नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने फिल्म डायरेक्टर कबीर बेदी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को देखने के बाद कबीर नवाज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' के लिए नवाजुद्दीन को रोल ऑफर कर दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
Nawazuddin
साल 2012 नवाजुद्दीन के करियर का सबसे बड़ा टर्निगं प्वाइंट बना। कहानी, गैंग्स ऑफ वासेपुर और तलाश फिल्म ने नवाज के फिल्मी सफर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें