फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: क्रिसमस पर साथ नजर आया पूरा कपूर खानदान, आलिया की गोद में क्यूट राहा को देखा क्या?

Wed, 25 Dec 2024 05:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapoor Family Christmas Brunch: कपूर परिवार में हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस पर पूरी फैमिली ने साथ लंच किया। इस दौरान बेबी राहा का अंदाज सबसे प्यारा लगा।
विज्ञापन
1 of 7
कपूर परिवार - फोटो : अमर उजाला
कपूर परिवार में क्रिसमस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पूरा परिवार एक साथ लंच करता है। इस बार भी यह आयोजन रखा गया। इस साल क्रिसमस लंच दिवंगत एक्टर शशि कपूर के घर रखा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर और रणधीर कपूर सहित पूरा कपूर परिवार वहां इकट्ठा हुआ। इस दौरान बेबी राहा सारी लाइमलाइट लूट ले गईं।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया-राहा-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया बोलीं- 'शोर नहीं'
बीते साल क्रिसमस के मौके पर ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को अपनी बिटिया की पहली झलक दिखाई थी। इस साल भी उन्होंने फैंस का दिन बना दिया है। क्यूट राहा को क्रिसमस के मौके पैपराजी से मिलवाया गया। हालांकि, राहा को मीडिया के सामने लाने से पहले आलिया भट्ट ने यह सुनिश्चित किया कि ज्यादा शोर न हो। फिर रणबीर कपूर बेटी को गोद में लेकर आए। राहा भी हंसती-मुस्कुराती हुई मीडिया को पोज देती दिखीं।
विज्ञापन

3 of 7
राहा कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राहा ने कहा- 'हाय फैंस'
बेबी पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक में राहा बहुत प्यारी लगीं। वहीं, आलिया भट्ट रेड कलर के वनपीस में नजर आईं। पैपराजी के सामने आकर राहा ने हाथ हिलाते हुए कहा, 'हाय फैंस'। इसके बाद उन्होंने फ्लायंग किस दिया। पूरे टाइम राहा अपने पापा की गोद में रहीं। कैमरों की लाइट और पैपराजी के शोर के बीच वह थोड़ी असहज भी नजर आईं। यह वीडियो डिजिटल क्रिएटर मानव मंगलानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
 

4 of 7
कपूर फैमिली में क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सांता बने दिखे रणधीर कपूर
इसके अलावा रणधीर कपूर और रीमा कपूर भी इस आयोजन पर पहुंचे। रणधीर कपूर क्रिसमस पर जश्न के रंग में रंगे नजर आए। वे लाल रंग की टीशर्ट पहने दिखे। साथ ही सांता वाली कैप भी लगाए नजर आए। रीमा कपूर भी अपने परिवार के साथ आयोजन में पहुंचीं। इनके अलावा रितु नंदा की बेटी नताशा भी इस दौरान नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर शिल्पा-अविनाश क्यों नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात, चुम ने भी रखी अपनी बात
विज्ञापन

5 of 7
अगस्य-नव्या नवेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हुए शामिल
अमिताभ बच्चन के नाती और नातिन-अगस्त्य और नव्या नवेली भी कपूर फैमिली के यहां लंच पर पहुंचे। बता दें कि अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का ननिहाल कपूर परिवार में है। वे राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। कपूर फैमिली के आयोजन में नव्या और अगस्त्य अक्सर शामिल होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Imtiaz Ali: 'वक्त से जरा पहले हो गया एलान', आगामी फिल्म पर बोले इम्तियाज अली, इस एक्टर के साथ करेंगे काम
विज्ञापन

6 of 7
कपूर फैमिली में क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरमान ने दिखाई बेटे की झलक
इस मौके पर अरमान जैन भी पहुंचे। अरमान जैन रीमा कपूर के बेटे हैं। कपूर फैमिली के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर अरमान ने अपने बेटे को पैपराजी से मिलवाया। कपूर परिवार का सेलिब्रेशन हो और नीतू सिंह न हों, ऐसा कैसे हो सकता है? नीतू सिंह ने खास अंदाज में एंट्री ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू सिंह ने साझा की तस्वीर
क्रिसमस के अवसर पर कपूर परिवार इकट्ठा हुआ। इसकी झलक नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर दिखाई है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर कर लिखा है, 'फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेशन'। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें