फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में ये चार जोड़ियां कर सकती हैं शादी, एक तो तलाक के दस साल बाद लेने जा रहीं सात फेरे

Fri, 03 Jan 2020 01:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia, Ranbir, Varun and Natasha - फोटो : file photo
साल 2019 में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे तो कई के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। ऐसे में कई सितारे ऐसे हैं जो साल 2020 में शादी का एलान कर चुके हैं तो कुछ ने चुप्पी साध रखी है। इन सितारों में बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी से लेकर कपूर खानदान के चिराग और अरबाज खान की पूर्व पत्नी का नाम शामिल है। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो साल 2020 में शादी कर लेगें या फिर शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट 
सिनेमा जगत के चर्चित जोड़ियों में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2020 में हो सकती है। लंबे समय से दोनों कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की लवस्टोरी के बारे में एक नया अपडेट आया था। स्पॉटबॉय वेबसाइट के अनुसार, रणबीर के माता-पिता नीतू और ऋषि कपूर उनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल, ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो। इस वजह से नीतू चाहती हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी के रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। नीतू ने आर्किटेक्ट से यह भी कहा है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके। 
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
वरुण धवन-नताशा दलाल
वरुण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अक्सर साथ मेें पार्टियों और इवेंट्स में स्पॉट होते रहे हैं। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट के मुताबिक यह कपल 2020 में शादी करने वाला है। वरुण और नताशा बॉलीवुड स्टाइल में शादी करेंगे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। दोनों का परिवार बाली या फुकेट में से किसी जगह को फाइनल कर सकता है। एक बार जगह फाइनल हो जाने पर दोनों परिवार शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि वरुण धवन ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

4 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
बीते साल ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अप्रैल में शादी कर लेगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल भी इन दोनों की शादी की सुगबुगाहट है। ऐसा इसलिए भी क्योकिं नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बताया था। मलाइका ने कहा था-  'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
काम्या पंजाबी-शलभ डांग
'बिग बॉस' सीजन 7 में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) भी इस साल शादी करेंगी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया था। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।' काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था।  

रणवीर सिंह ने दीपिका की बिल्डिंग में किराए पर लिया 4 बीएचके फ्लैट, हर महीने देंगे 7 लाख रुपये किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें