भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों की सगाई की खबर आग की तरह फैली। जिसके बाद से ही तमाम क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हार्दिक और नताशा को बधाई दे रहे हैं। अब दोनों की सगाई को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।