फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में रणबीर के साथ कार में घूमती नजर आईं आलिया, तस्वीरों में दोनों के बीच दिखी केमिस्ट्री

Sun, 07 Jul 2019 04:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : twitter
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते कई दिनों से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन यह स्टार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दिनों मुंबई में खूब बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश के बीच आलिया-रणबीर देर रात स्पॉट हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
Alia Bhatt - फोटो : alia bhatt
सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में रणबीर और आलिया एक साथ बारिश में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से मिलने के बाद वापस लौट रहे हैं। अर्जुन मलाइका के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताने गए थे। जहां पर से दोनों अब वापस आ गए हैं। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : twitter
अर्जुन के लौटने के बाद ही अपने करीबी दोस्त से मिलने यह लव बर्ड एक साथ उनसे मिलने पहुंच गया। तस्वीरों में आलिया और रणबीर एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश की बूंदें गाड़ी के शीशे पर नजर आ रही हैं। रणबीर और आलिया की इस तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही है। 

4 of 6
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
अर्जुन और मलाइका से कुछ दिन पहले आलिया भी रणबीर के साथ छुट्टियां बिताकर न्यूयॉर्क से वापस लौटी हैं। मुंबई पहुंचने के बाद आलिया ने ऐसी तस्वीर शेयर की है कि सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी। फैंस आलिया से तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। तस्वीर में आलिया एक चेयर पर बैठी हैं। उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है और अपनी नाक को ढका हुआ है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt - फोटो : social media
तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मूड'। आलिया के साथ किसी आदमी का पैर दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा सामने बैठे शख्स ने ही तस्वीर खींची हैं। आलिया की इस तस्वीर के साथ कयास लगाए जाने लगे कि क्या सामने रणबीर कपूर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा है और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है, किसी की नजर ना लगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें