फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है घमासान, आमने सामने होंगे अक्षय, जॉन और 'बाहुबली' प्रभास

Sun, 07 Jul 2019 04:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Box Office Clash - फोटो : Self

बॉक्सऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। कई बार फिल्म मेकर्स नुकसान से बचने के लिए अपनी फिल्म की तारीख आगे पीछे कर देते हैं ताकि क्लैश का नुकसान उनकी फिल्म को न उठाना पड़े लेकिन इस बार लगता है इन फिल्मों के बीच महासंग्राम होने से कई नहीं रोक सकता। फिल्म के नाम हैं- मिशन मंगल, बाटला हाउस और साहो। तीनों फिल्में अपने आप में स्टार एक्टर्स की हैं।

विज्ञापन

2 of 4
mission mangal - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की। सलमान खान की वजह से सूर्यवंशी की रिलीज डेट भले ही अक्षय कुमार ने बदलवा दी हो लेकिन मिशन मंगल के समय वह ऐसा करते नहीं दिक रहे हैं। अक्षय ने हाल ही में मिशन मंगल का फर्स्ट लुक शेयर किया और इसके साथ इसे 15 अगस्त पर ही रिलीज करने का एलान किया। फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू भी हैं। मिशन मंगल को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर पहला यान भेजने की कहानी पर आधारित है। लेकिन अक्षय कुमार का मुकाबला है बाहुबली फेम एक्टर प्रभास से।

विज्ञापन

3 of 4
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म साहो पिछले दो साल से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म इस 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 'साहो' एक एक्शन साइंस फिक्शन बताई जा रही है और इसके निर्माता वीएफएक्स को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। फिल्म की रिलीज की तय तारीख यानी 15 अगस्त में अब सिर्फ ढाई महीने ही बाकी है। इतने कम समय में फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग, एडिटिंग, वीएफएक्स और प्रमोशन मुश्किल लग रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म निर्माता इस फिल्म की रिलीज 15 अगस्त को न हो पाने की सूरत में दूसरी तारीख अभी से प्लान बी में लेकर चलने की सोच रहे हैं। साहो मूल रूप से तेलुगु फिल्म है, मगर इसे हिंदी में भी समानांतर बनाया गया है।

विज्ञापन

4 of 4
batla house - फोटो : twitter

बाटला हाउस
फिल्म दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं।फिल्म रितेश शाह ने लिखी है, जबकि निर्देशन निखिल का ही है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में फिल्म की शूटिंग हुई है। बाटला हाउस में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड निभा रही हैं। बाटला हाउस पर आधारित ये फिल्म15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें