फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: वायरल हो रही है रणबीर-आलिया की यह तस्वीर, जानिए कहां की है?

Mon, 03 Jan 2022 04:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। जबकि, उनके साथ एक अन्य महिला भी हैं। इस तस्वीर को उसी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां से यह तस्वीर वायरल हो रही है। सबसे खास बात है कि तस्वीर में मौजूद महिला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपनी किताब भेंट कर रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह तस्वीर अफ्रीका की है। जहां दोनों ही नये साल का जश्न मनाने के लिए गये थे। यहीं रणबीर और आलिया भट्ट ने वाइल्डलाइफ सफारी का भी लुत्फ उठाया। यह तस्वीर बॉलीवुड के इस कपल की एडवेंचरस ट्रिप की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है यह महिला जो रणबीर और आलिया को भेंट कर रही है बुक?
इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मौजूद महिला लिसा क्रिस्टोफरसन हैं। लिसा तंजानिया में जन्मी डेनिश लेखिका और डिजाइनर हैं। उन्होंने ही इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्यारी-सी तस्वीर को साझा करते हुए लिसा क्रिस्टोफरसन ने लिखा है, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से सफारी पर मिलने का मौका मिला। उनसे चैट करने का एक शानदार समय था। उन्हें मैंने अपनी किताब बुश फ्रेंडली टिप्स फॉर गर्ल्स (बॉयज टू) की एक प्रति उपहार में दी!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह तस्वीर केन्या की है। जहां रणबीर और आलिया सफारी का आनंद ले रहे थे। इस तस्वीर को अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। तस्वीर में आलिया भट्ट ने काला चश्मा पहन रखा है और रणबीर कपूर उनके बगल में खड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें