रणबीर कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने कहा - पूरी दुनिया को...
आलिया के पोस्ट शेयर करने के बाद जब पपराजी ने नीतू कपूर को बधाई दी, तो अभिनेत्री हैरान रह गईं। उन्होंने पूछा किस बात की बधाई। जब पपराजी ने कहा दादी बनने की बधाई नीतू जी, 'जुग जुग जियो'। इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नीतू ने कहा- अब 'जुग जुग जियो' नहीं अब 'शमशेरा'। इसके तुरंत बाद नीतू कपूर ने धीमी आवाज में कहा, 'पूरी दुनिया को कैसे पता चल गया है कि मैं दादी बनने वाली हूं।' इसके जवाब में जब पपराजी ने कहा कि आलिया ने सुबह ही इस बात का एलान अपने इंस्टा पोस्ट पर किया है तो नीतू हैरान रह गईं।