लगभग आठ महीने बाद निर्देशक अयान मुखर्जी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर अपने योद्धाओं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ एक बार फिर से मैदान में उतर आए हैं। अपनी लगभग 10 से 12 दिन की बची हुई शूटिंग को पूरा करने के लिए निर्माताओं ने मुंबई के ही एक स्टूडियो में सेट तैयार किया है। इसके बाद फिल्म के दो गीत और होंगे जिन्हें अयान अगले साल जनवरी में रणबीर और आलिया के साथ पूरा करेंगे।