फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या मां बन गई हैं सोनम कपूर? अस्पताल में बच्चे संग वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीर

Mon, 11 Jul 2022 03:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है जिसमें एक्ट्रेस एक छोटे से बच्चे के साथ अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। बच्चे की तस्वीर देखकर सोनम के फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बधाइयां देना शुरू कर चुके हैं। हालांकि लोगों के मन में यह भी सवाल है कि बिना किसी के कानों कान खबर हुए ऐसा कैसे हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वायरल तस्वीर का सच?
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस संग अपनी छोटी से छोटी बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। हाल के दिनों में उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी कई तस्वीरें लोगों के साथ साझा की हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जो वायरल हो रही है वह पूरी तरह से फेक है। इस फोटो को बहुत चालाकी से एडिट किया गया है। फोटो में सोनम छोटे से बेबी के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर दो फोटोज को एडिट करके बनाई गई है। इस तस्वीर का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इसके अलावा सोनम या उनके परिवार की तरफ से बच्चे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा मार्च में की थी। इसके बाद से ही वह कई बार अपने बेबी बंप के साथ अपना फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनकी यह फोटोज फैंस ने खूब पसंद भी की हैं। जानकारी के मुताबिक सोनम इस समय थर्ड ट्राइमेस्टर में है, जिसकी वजह से उनकी डिलिवरी में अभी समय है। 
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम को अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म सांवरिया से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके खाते में फिल्म ब्लाइंड है जिसमें उनके साथ पूरब  कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें