फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ सात समंदर पार आलिया ने मनाया नए साल का जश्न, बीमार ऋषि कपूर भी आए नजर

Tue, 01 Jan 2019 03:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir alia new year - फोटो : Instagram
नए साल का जश्न हर बार बॉलीवुड में खास होता है। इस बार फिल्म इंडस्ट्री के न्यूलव बर्ड आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए साल का वेलकम एक साथ किया। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में ऋषि कपूर भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir alia new year - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने अफेयर की खबरों की वजह से काफी समय से लाइम लाइट में हैं। यह दोनों पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे है। इन दोनों के रिश्ते का सबूत लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें हैं। ऋषि कपूर बीते काफी वक्त से न्यूयॉर्क में है जहां पर अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। नीतू कपूर भी उनके साथ हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
alia ranbir new year - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपूर खानदान के अलावा आलिया भी मस्ती करती हुई दिखाई दीं। एक तस्वीर में रिद्धिमा, नीतू कपूर, भरत साहनी, रणबीर और आलिया हैप्पी न्यू ईयर लिखा फ्रेम पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तस्वीर में इसी फ्रेम में ऋषि कपूर नजर आए। 

4 of 5
alia bhatt and ranbir kapoor - फोटो : File Photo
रिद्धिमा कपूर के अलावा नीतू कपूर ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें आलिया भट्ट कपूर खानदान के साथ काफी घुली मिली दिखाई दे रही हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए जिसमें सभी लोग पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर की काफी खुश दिखाई दिए। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के रिश्ते को कपूर खानदान से सहमति मिल गई है बस ऋषि कपूर की तबीयत में सुधार का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ - फोटो : File Photo
आलिया भट्ट और नीतू कपूर की बांडिंग भी काफी अच्छी है। कहा जा रहा है नीतू कपूर को आलिया बहुत पसंद है। वहीं आलिया रणबीर के परिवार के साथ कई बार डिनर डेट पर भी स्पॉट की जा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें