ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ब्रह्मास्त्र भले ही गूगल सर्च लिस्ट 2022 में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज हो गई है लेकिन इस मामले में टॉप 10 की बात करें तो एक बार फिर से साउथ ने बाजी मार ली है क्योंकि इस लिस्ट में पांच दक्षिण भारतीय फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है जबकि बॉलीवुड की सिर्फ चार फिल्में ही इसमें शामिल हैं। साउथ की फिल्मों में 'केजीएफ 2', 'आरआरआर', 'विक्रम' और साल 2021 में रिलीज के बावजूद पुष्पा ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। जबकि 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा द कश्मीर फाइल्स, 'लाल सिंह चड्ढा', और 'दृश्यम 2' इस साल सबसे ज्यादा गूगल सर्च की जाने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।