ऐश्वर्या राय ने शादी और बेटी के जन्म के बाद पर्दे पर जोरदार वापसी की है। बेटी के जन्म के बाद उनकी 'जज्बा' और 'सरबजीत' रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्मों के लिए उनकी तारीफ भी हुई है, लेकिन अब तीसरी फिल्म से उनके ससुराल वालों के नाक-मुंह बने हुए हैं। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि अमिताभ ऐश्वर्या की नई फिल्म में कुछ सीन को लेकर खफा थे, ऐसे में माना जा रहा था कि निर्देशक उनको नाराज नहीं करेंगे लेकिन फिल्म का पोस्टर और टीजर कुछ और ही कह रहा है। आइए बताते हैं कि पूरा मामला है क्या और अमिताभ बच्चन क्यों गुस्सा हैं?
विज्ञापन
'ए दिल है मुश्किल का नया पोस्टर'
2 of 6
- फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय की इस साल दिवाली पर 'ए दिल है मुश्किल' रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान नजर आएंगे। काफी पहले ये खबर आई थी कि फिल्म में ऐश्वर्या अपने जूनियर रणबीर के साथ बेडरूम में अंतरंग होती दिखेंगी। ये खबर बाहर आई तो बच्चन परिवार की त्यौरियां तढ़ गईं। अमिताभ ने सीधे फिल्म के निर्देशक करन जौहर को फोन कर दिया।
विज्ञापन
'ए दिल है मुश्किल का नया पोस्टर'
3 of 6
- फोटो : twitter
अमिताभ की नाराजगी की बात सामने आने के बाद 'ए दिल है मुश्किल' कैंप से खबर आई कि बच्चन परिवार की नाराजगी को देखते हुए ऐश्वर्या और रणबीर के सीन हटा दिए गए हैं। कुछ सीन में कांट-छांट कर दी गई है। बच्चन परिवार की ये खुशी तब काफूर हो गई जब खबर आई कि करन ने सिर्फ अमिताभ बच्चन का दिल रखने के लिए ये कहा, सारे सीन ज्यों के त्यों हैं। अब सबकी निगाह फिल्म पर है, फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा कि दरअसल मामला है क्या और किसने किसकी बात मानी। फिल्म तो दिवाली पर आएगी लेकिन फिल्म का टीजर आ गया है और रणबीर और ऐश का रोमांस खूब है।इससे एक बात तो साफ लग रही है...
'ए दिल है मुश्किल का नया पोस्टर'
4 of 6
फिल्म का पोस्टर टीजर देखकर तो साफ है कि करन ने अपनी चलाई है और ऐश्वर्या के अपने जूनियर रणबीर के साथ लव सीन फिल्म में हैं। जाहिर है पोस्टर में ही दोनों रोमांटिक मूड में हैं तो फिल्म का मूड समझा जा सकता है।
विज्ञापन
'ए दिल है मुश्किल का नया पोस्टर'
5 of 6
- फोटो : twitter
फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या के अलावा फवाद खान और अनुष्का हैं। दिवाली पर 'ए दिल है मुश्किल' का मुकाबला अजय देवगन की 'शिवाय' से होगा।