बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। फैंस काफी समय से इस शादी की इंतजार कर रहे थे। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।