बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह हैं जहां हर वक्त प्यार का माहौल देखने को मिलता है। चकाचौंध से भरी इस नगरी में वैलेंटाइन डे की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि बॉलीवुड की कई जोड़ियां एक दूसरे के प्यार में हमेशा डूबी नजर आती हैं। क्या शादीशुदा और क्या कुंवारे,बॉलीवुड के ये स्टार कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाना नहीं भूलते। वैसे तो बॉलीवुड में कई लव बर्ड्स हैं, लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में जिन्हें फैंस भी साथ में देखना पसंद करते हैं।