फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood love birds: एक दूसरे के प्यार में डूबी नजर आती हैं ये जोड़ियां, जमाने का भी नहीं करतीं ख्याल

Mon, 05 Apr 2021 11:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर, आलिया, दीपिका, रणवीर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह हैं जहां हर वक्त प्यार का माहौल देखने को मिलता है। चकाचौंध से भरी इस नगरी में वैलेंटाइन डे की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि बॉलीवुड की कई जोड़ियां एक दूसरे के प्यार में हमेशा डूबी नजर आती हैं। क्या शादीशुदा और क्या कुंवारे,बॉलीवुड के ये स्टार कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाना नहीं भूलते। वैसे तो बॉलीवुड में कई लव बर्ड्स हैं, लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में जिन्हें फैंस भी साथ में देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
मलाइका-अर्जुन 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर की खबरों के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन इनकी शादी की खबर सामने आती है। साल 2019 में तो इनकी शादी की डेट को लेकर कई अफवाह उड़ी थी। हालांकि शादी को लेकर इनके क्या विचार है वो तो साफ नहीं हुआ है, लेकिन कई मौकों पर दोनों को खुल्लम खुल्ला एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
दीपिका-रणवीर

कभी मस्तानी-बाजीराव तो कभी राम-लीला बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले दीपिका रणवीर भी एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। दीपिका और रणबीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी से पहले भी और शादी के बाद भी ये कपल इस कपल को हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है।

4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीना से जुड़ा है, लेकिन जबसे वो आलिया के करीब आए हैं उनकी दुनिया ही बदली नजर आती हैं। वहीं आलिया भी कई बार रणबीर को लेकर अपने प्यार का इजहार करती नजर आ चुकी हैं।दोनों को अक्सर अवॉर्ड शो और कैमरे के सामने एक दूसरे की आंखों में खोए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

विरुष्का के नाम से मशहूर बॉलीवुड की ये जोड़ी भी एक दूसरी के प्यार में डूबी नजर आती हैं। दोनों की डेटिंग से लेकर शादी और उसके बाद की जिंदगी किसी परीकथा से कम नहीं लगती है। शादी से पहले की बात हो या शादी के बाद की इस खूबसूरत कपल को हमेशा एक दूसरे को गले लगाते और प्यार जताते देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें