फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी की खबर के बाद आलिया ने बदली डीपी, यूजर्स बोले- क्या यह प्रपोजल के समय की तस्वीर है?

Tue, 28 Jun 2022 08:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया - रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाईयों का तांता लगना शुरू हो गया है। जहां परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मिय और प्रशंसक उन्हें आने वाली जिदंगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी देने के कुछ ही घंटों बाद अपने इंस्टाग्राम डीपी बदल दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप इस डीपी को ध्यान से देखें, तो आपको समझ आएगा की यह उस समय की तस्वीर है जब रणबीर ने आलिया को उनकी वेकेशन के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था। जी हां, इस तस्वीर में जहां आलिया ने रणबीर को गले लगाया हुआ है, वहीं रणबीर अपने हाथाें में रिंग का बॉक्स पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इसी तस्वीर को रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने तस्वीर के शेयर करते हुए लिखा, "गॉड ब्लेस"। आलिया ने नीतू की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कि यह उनकी "पसंदीदा तस्वीर" है।

4 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देख यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछने लगे कि क्या यह उस पल की तस्वीर है जब रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था? वहीं कुछ यूजर्स नीतू कपूर को दादी बनने पर बधाई दे रहे हैं। तो कुछ आलिया और रणबीर की फोटो पर दिल वाला इमोजी भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया की मां सोनी राजदान ने भी साउथ अफ्रीका वेकेशन से आलिया और रणबीर की दो अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोनी ने दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आभार।' बता दें कि सोनी राजदान द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में रणबीर कपूर को आलिया के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं जबकि दोनों विंटर जैकेट में हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर को विंटर जैकेट और ऊनी कैप में जंगल सफारी के दौरान वैन में बैठे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें