फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के बाद भल्लालदेव ने लिया बड़ा फैसला, बनने जा रहे हैं आंध्र प्रदेश के 'मुख्यमंत्री'

Fri, 03 Aug 2018 09:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती
बॉलीवुड की दुनिया में खिलाड़ी, लेखक से लेकर मास्टर जी की बॉयोपिक फिल्में बनने का सिलसिला चल ही रहा था. इसी बीच खबर मिली है कि तेलगू फिल्म के एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) पहली बार एक निर्देशक के तौर पर काम करेंगे। वह अपने पिता नंदमुरी तारका रामाराव (एनटीआर) की बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं जिसमें विद्या बालन एनटीआर की पत्नी के रुप में नजर आएंगी। इस बीच जैसे-जैसे बीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे यह फिल्म स्टारकास्ट से भरती जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
rana daggubati
खबर है कि एनटीआर की बायोपिक में 'बाहुबली' में विलेन बने भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती इस फिल्म में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि दग्गुबाती एनटीआर के दामाद भी हैं। इस बात की सूचना खुद दग्गुबती ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
rana daggubati
राणा दग्गुबाती ने इस बात को शेयर करते हुए एक फोटो पोस्ट किया है जिस पर उस उन्होंने कैप्शन दिया है, 'आपको एक अविश्वसनीय इंसान एनटी राम राव की कहानी बताने आ रहा हूं।' 
 



 

4 of 5
ntr
फिल्म के बजट के बारे में बात करे तो यह फिल्म सिर्फ 50 करोड़ रुपये में बनेगी। यह नंदमुरी बालकृष्ण की अब तक की तेलगू फिल्मों में से सबसे महंगी फिल्म होगी। मेकर्स इस फिल्म को 2019 के संक्रांति तक रिलीज करने के बारे में बात कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ntr
रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि तेजा इस बायोपिक फिल्म का हिस्सा थे लेकिन रचनात्मक असहमतियों के चलते उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद राघवेंद्र राव को इस काम के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भी निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया। इसके बाद नंदमुरी ने खुद इस फिल्म का निर्देशन करने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें