फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के संगीतकारों को एआर रहमान ने दिखाया आईना, 15 अगस्त को खुलेंगे पूरे 'पत्ते'

Fri, 03 Aug 2018 07:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ए आर रहमान - फोटो : ARRahman dot com
ऑस्कर अवार्ड विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान के मुताबिक बॉलीवुड फिल्मों का साउंडट्रैक मां विहीन बच्चे सरीखा हो गया है। यहां एक ही फिल्म में कई संगीतकार होते हैं और सभी एक-एक गीत की धुन तैयार करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ए आर रहमान
अमेजॉन प्राइम वीडियो के नए शो ‘हारमनी विद एआर रहमान’ के साथ आ रहे दिग्गज संगीतकार रहमान ने कहा कि एक फिल्म में कई संगीतकारों होने की वर्तमान प्रवृत्ति संगीत के प्रभाव को कम करती है। वर्तमान बॉलीवुड संगीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यहां आज भी कई अच्छे संगीतकार अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन फिल्म संगीत पर ऊपरी क्षेत्र अजीब स्थिति में चला गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
a r rahman
‘हारमनी विद एआर रहमान’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 15 अगस्त से शुरू होगी। इसमें भारत के चार हिस्सों महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम और मणिपुर के संगीतकार शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
bhushan kumar - फोटो : SELF
वहीं हाल ही में संगीत की दुनिया के दिग्गज निर्माता भूषण कुमार ने कहा खा कि एआर रहमान का संगीत ऐसा होता है, जो थोड़ा देर से समझ आता है। भूषण ने बताया था कि कई बार कुछ फिल्मों के म्यूजिक को लेकर शंका होती है कि यह म्यूजिक चलेगा या नहीं और इस शंका के चक्कर में वह फिल्म हाथ से निकल जाती है। बाद में पता चलता है कि उस फिल्म का संगीत तो सुपरहिट हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें