इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म 'बाहुबली' में विलेन बनकर राणा डग्गुबती ने इतिहास रच दिया। भल्लालदेव का किरदार निभाने के बाद डग्गुबती दुनियाभर में मशहूर हो गए हैं। अब वो अपनी नई फिल्म '1945' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भल्लालदेव
हैंडसम हंक कहे जाने वाले डग्गुबती की फीमेल फैन फॉलोइंग भी खूब है। इस नई फिल्म के लिए डग्गुबती ने अपना लुक बदल लिया है। अब अगर उनकी फीमेल फैंस उन्हें देखेंगी तो शायद पहचान नहीं पाएंगी।
पढ़ें- 15 साल छोटी लड़की से इस एक्टर ने गुपचुप तरीके से की सगाई, परिवार ने किया खुलासा
विज्ञापन
3 of 5
भल्लालदेव
हमेशा दाढ़ी और मूछ में दिखने वाले डग्गुबती अब क्लीन शेव हो गए हैं। फिल्म '1945' में डग्गुबती एक सोल्जर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने दाढ़ी-मूछ कटवा दी। जब वो क्लीन शेव में अपने घर पहुंचे तो उनके परिवार वाले भी उन्हें पहचान नहीं पाए।
Alright the beard gone!! Moving into another period!! Working on a new look for #1945. First look will be out November!! #faceunderthebeard pic.twitter.com/vmRgdxmxR6
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) October 24, 2017
4 of 5
भल्लालदेव
उनका ये रूप देख घर वाले भी हैरान रह गए। अपने नए लुके के बारे में राणा ने कहा, 'मुझे भी खुद को पहचानने में कई दिन लग गए। हाल ही में जब मैं अपने कजिन की शादी में गया तो वहां मेरे रिश्तेदार मुझे पहचान नहीं पाए।'
पढ़े- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे
राणा ने कहा कि फिल्म में तीन-चार साल की जर्नी दिखाई जाएगी। इसलिए उनके लुक में भी कई बदलाव होंगे। '1945' की कहानी की बात करें तो फिल्म एक लव स्टोरी होगी। ये उस समय की कहनी होगी जब साउथ के लोग बर्मा की ओर पलायन कर रहे थे।